राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मोही शिक्षा खण्ड राजगढ़ की अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप का धन्यवाद

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 06, 2021

शिमला ।  विद्यालय प्रबन्धन समिति ,एस एम  सी राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मोही शिक्षा खण्ड राजगढ़ , जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने उनके निजी निवास शिमला में मिला।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए धन्यवाद पत्र में कहा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मोही शिक्षा खण्ड राजगढ़ पिहले साठ वर्षों से प्राथमिक प्राध्यमिक पाठशाला के रूप में कार्य कर रही थी जो आज सांसद सुरेश कश्यप एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्राप्त कर पाई है । इसके लिए स्कूल प्रबन्धन लाना मोही तथा स्थानीय जनता आपकी तथा आपकी सरकार की सदा आभारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक जगजीवन पाल से बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया

उन्होने कहा कि माननीय महोदय एस एम  सी लाना मोही आपसे आग्रह करती है कि अब इस पाठशाला की यथा नोटिफिकेशन की जाए ताकि इस पाठशाला में जल्दी से माध्यमिक पाठशाला की कक्षाएं शुरू की जा सके इसके लिए समस्त एस एम  सी सदस्थगण तया अभिभावक व स्थानीय जनता आपकी आभारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: आईजीएमसी अस्पताल में लंगर सेवा को बंद कराने को लेकर शिमला के लोगों में गुस्सा.. विरोध में प्रदेश में धरने प्रदर्शन शुरू

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने उनको आश्वासन दिया कि जिस प्रकार से यह गोषण कि गयी है उसी प्रकार से इस  नोटिफिकेशन भी जल्द की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मोही 1952 से आज तक अपग्रेड नही हुई, कांग्रेस सरकारों ने कभी भी इस विषय को गंभीरता से नही लिया। आज यह सौगात हमे भजापा की जयराम सरकार और सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों से मिली है जिसके लिए हम हमशे इनके आभारी रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स