Gaay Ki Aarti: रोजाना गौ माता की आरती करने से पुण्यफल की होती है प्राप्ति, बढ़ती है धार्मिकता

By अनन्या मिश्रा | May 23, 2025

सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं शास्त्रों में भी बताया गया है कि गाय एक मात्र ऐसा पशु है, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय की पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ गौ माता बल्कि सभी देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हर तरह के दोष भी दूर हो जाते हैं। वहीं अगर रोजाना गाय की सेवा करना संभव नहीं है, तो ऐसे में रोजाना गाय की आरती जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: भगवान शंकर का रूप देखकर हिमाचल वासी क्यों चौंक गये?

गाय की आरती

ॐ जय गौ माता,मैया जय धेनु माता। मुकुन्द विधाता उमापति, सीतापति ध्याता।। ॐ जय धेनु माता

सागर मंथन उपजी,कामधेनु माता । नमन किए सब देवता,अति पावन नाता।। ॐ जय धेनु माता

तनुजा जो तुझसे जन्मी,नंदिनी नाम रचे। ऋषि वशिष्ठ की शक्ति, राजा दिलीप भजे ।। ॐ जय धेनु माता

पाप विनाशिनी मैया,सुखद भंडार भरे। तैंतीस कोटि दैवत,अंग निवास करे।। ॐ जय धेनु माता

पंचगव्य है पावन,औषध गुणकारी। रोग दोष मिटाए,मॉ तुम उपकारी ।। ॐ जय धेनु माता

जिस घर अंगना धेनु,मॉं की हो सेवा। वैतरणी तरते वो नर,पाते शुभ मेवा।। ॐ जय धेनु माता

शुभ मति शुभ फल दायक,है संकट त्राता । जो जन करते सेवा,मोक्ष सुफल पाता ।। ॐ जय धेनु माता

आरती वंदना धेनु की,जो नर हैं गाते। कहते हैं श्रीकृष्णा,वे मनु तर जाते।। ॐ जय धेनु माता

गाय की आरती के लाभ

बता दें कि रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक में धार्मिकता बढ़ती है और उसको आध्यात्म की प्राप्ति होती है।

रोजाना गौ माता की आरती करने से जातक के पुण्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

गौ माता की रोजाना आरती करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष भी नष्ट होता है। साथ ही पितृ दोष भी दूर होता है।

रोजाना गौ माता की आरती करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही सकारात्मकता और संपदा का भी आगमन होता है।

वहीं रोजाना गाय की आरती करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet विस्तार: Shivakumar-Siddaramaiah गुटों में संतुलन साधने की Congress की कवायद, देखें पूरी List

Chai Par Sameeksha: PM ने गाली देने वालों को किया माफ, क्या Gen Z भी अब मोदी मोदी के नारे लगाएंगे?

Prashant Kishor ने Bankipur में BJP के 35 साल के गढ़ को ध्वस्त किया, Jan Suraaj की ऐतिहासिक जीत

Relationship Advice: छोटी-छोटी बातें कैसे बढ़ा देती हैं दूरियां, जिससे कमजोर हो जाता है रिश्ता