सामूहिक नकल के मामले सामने आने पर परीक्षा केंद्रों पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाएगा: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जिन परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सामूहिक रूप से नकल की सूचना मिलेगी, उन पर स्थायी रूप से रोक लगा दी जाएगी।

फडणवीस ने मंगलवार को अधिकारियों को संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि अगर नकल कराने में स्कूल कर्मचारी या शिक्षक शामिल पाए गए तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए।

यह निर्णय मंगलवार को राज्य मंत्रिमडल की बैठक के दौरान लिया गया। फडणवीस ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी विशेष दस्ते बनाएं जो परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें और उत्तर पुस्तिकाएं संरक्षक के पास जमा होने तक वहीं रहें। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सामूहिक रूप से नकल की सूचना मिलेगी, उन पर स्थायी रूप से रोक लगा दी जाएगी।

राज्य के 3,373 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं जो 18 मार्च तक जारी रहेंगी। राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया, ‘‘एचएससी परीक्षा के पहले दिन नकल के 42 मामले सामने आए।’’ राज्य के तीन हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 15 लाख से अधिक छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं