प्रशासन की तरफ से मिली अनुमति, वैक्सीनेशन के बाद 14 जून से शुरू होगा गंगा में नौका संचालन

By आरती पांडेय | Jun 10, 2021

नाविकों के वैक्सीनेशन के बाद सोमवार से नौका संचालन पर लगी रोक हटा ली जायेगी। सभी नाविकों का शुक्रवार से कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा और तीन दिनों में इस कार्य को पूरा कर सोमवार से नौका संचालन की अनुमति कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप दी जाएगी।  गुरुवार को जल पुलिस कार्यालय में एसीएम सेकेण्ड महेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय नाविकों संग गहन मंत्रणा की।

इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी के कार्यकर्ता का ऑडियो वायरल, एक बार यूपी में सरकार बदल जाए, फिर वो बता देगा

गंगा में नौका संचालन पर फिर से रोक लगी बुधवार को नाविक समाज और समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिला था और जल्द से जल्द नौका संचालन पर लगी रोक हटाने की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार को एसीएम सेकेण्ड महेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने जल पुलिस कार्यलय में नाविकों संग बैठक की।  इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नाविकों के वैक्सीनेशन के बाद सोमवार से नौका संचालन पर लगी रोक हटा ली जायेगी। सभी नाविकों का शुक्रवार से कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा और तीन दिनों में इस कार्य को पूरा कर सोमवार से नौका संचालन की अनुमति कोविड गाइडलाइंस के अनुरूप  दी जाएगी।  गुरुवार को जल पुलिस कार्यालय में एसीएम सेकेण्ड महेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय नाविकों संग गहन मंत्रणा की। इस दौरान एसीपी दशाश्वमेध द्वारा नाविकों की राय पर सर्किल कोतवाली, सर्किल दशाश्वमेध और सर्किल भेलूपुर में आने वाले गंगा घाटों की नावों पर इंडिकेशन के लिए अलग-अलग रंग से पेण्ट करवाकर उसपर नाविक का नाम और पता लिखने की बात पर सहमति बनवायी है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि दशश्वमेध सर्किल की नावों पर सफ़ेद रंग की पट्टी पर ब्लैक कलर से नाविक का नाम पता लिखा जाएगा।  इसके अलावा भेलूपुर सर्किल की नावों पर पीली पट्टी पर और कोतवाली सर्किल पर हरी पट्टी पर लिखा जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास