धोलेरा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल मे दी अनुमति, 48 महीने के भीतर होगा निर्माण कार्य

By अनुराग गुप्ता | Jun 14, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का बैठक हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि धोलेरा गुजरात में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुमति दी है। 

उन्होंने कहा कि धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड इसे बनाने का काम करेगी। इसमें 51 फीसदी शेयर होल्डिंग भारत सरकार, 33 फीसदी हिस्सेदारी गुजरात सरकार और 16 फीसदी हिस्सेदारी नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इंप्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT) की होगी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन, बोले- भारत शाश्वत है, क्योंकि यह संतों की धरती है 

उन्होंने बताया कि इसका निर्माण 48 माह के भीतर किया जाएगा। यह यात्री सुविधा के साथ-साथ कार्गो सुविधा भी प्रदान करेगा। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन