IPL 2026 खेलने की मिली इजाज़त, Sri Lanka के 3 खिलाड़ी पास, 4 बड़े स्टार्स अब भी वेटिंग लिस्ट में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2026

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी क्योंकि यह तीनों खिलाड़ी फिटनेस परीक्षण में सफल रहे थे। तेज गेंदबाज चमीरा और सलामी बल्लेबाज निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है। हालांकि नुवान तुषारा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जाइंट्स), ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) और मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स) को अपनी एनओसी के लिए इंतजार करना होगा।

इन सभी खिलाड़ियों को फिटनेस परीक्षण में सफल रहने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक उनका फिटनेस परीक्षण नहीं हुआ है। वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और इसके बाद ही उनका फिटनेस परीक्षण किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

US House of Representatives चुनाव में Democrats ने 259 सीटें जीत दर्ज किया बड़ा बहुमत

IndiGo की अबू धाबी-Kochi फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट, बेल्ट से गला कसने वाला आरोपी गिरफ्तार

Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स

Uttarakhand High Court के रिटायर्ड जजों को भी मिलेंगी प्रोटोकॉल और मेडिकल सुविधाएं