जादवपुर यूनिवर्सिटी में रामनवमी मनाने की नहीं मिली इजाजत, छात्र बोले- 'इफ्तार मना सकते हैं तो..

By अंकित सिंह | Apr 05, 2025

जादवपुर विश्वविद्यालय ने कुलपति की अनुपस्थिति को कारण बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में रामनवमी मनाने की अनुमति देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया है। जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के एक छात्र सोमसूर्या बनर्जी ने बताया कि 28 मार्च को हमने जेयू के सामान्य छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय को एक पत्र सौंपा था जिसमें अनुमति (रामनवमी समारोह के लिए) मांगी गई थी; आज हमें विश्वविद्यालय से एक हस्ताक्षरित प्रति मिली जिसमें कहा गया है कि वे अनुमति नहीं दे सकते क्योंकि कुलपति अनुपस्थित हैं। वे इसे एक बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह, 3 और 4 अप्रैल को - एसएफओआई ने एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया, और वह भी कुलपति की अनुपस्थिति में, लेकिन उनके पास अनुमति थी।

इसे भी पढ़ें: Ram Navmi 2025 के लिए हुई ये तैयारी, बनाए गए प्रसाद वितरण के लिए काउंटर

इससे पहले हिंदू छात्र संघ और अन्य छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में ही उत्सव मनाने की योजना की घोषणा की थी। हालांकि, प्रशासन के इस फैसले से आयोजकों में असंतोष है। यह कदम इसलिए उल्लेखनीय है क्योंकि जादवपुर विश्वविद्यालय को कोलकाता में वामपंथी राजनीति का केंद्र माना जाता है। पिछले महीने, राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के दौरे के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर छात्रों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। कुछ छात्रों ने कथित तौर पर उनका 'घेराबंदी' की और उनके साथ मारपीट की, और मंत्री की कार में भी तोड़फोड़ की।

प्रमुख खबरें

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

दिल्ली के जाफराबाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई, प्लेस्कूल के 4 कर्मचारियों पर केस दर्ज

कर्नाटक: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्री बी नागेंद्र का इस्तीफा स्वीकारा

जयपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद होने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन