Common Eye Problems: आंखों में लगातार होने वाला दर्द गंभीर स्वास्थ्य समस्या का हो सकता है संकेत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By अनन्या मिश्रा | Jun 18, 2025

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती हैं। आंखों की मदद से हम इस दुनिया की खूबसूरती को देख पाते हैं। लेकिन समय के साथ आंखों में कई तरह की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। आंखों के संक्रमण, बीमारियों या फिर चोट की वजह से आपको दर्द की समस्या हो सकती है। आमतौर पर आंखों में दर्द के अलावा जैसे लालिमा, सूजन और खुजली की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए और इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

कई बार आंखों की सही देखभाल न कर पाने या फिर बार-बार दर्द होना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर संकेत हो सकता है। हालांकि कई बार आंखों में हल्का-फुल्का दर्द होता है, लेकिन जब यह दर्द बार-बार या लगातार बना रहे, तो यह किसी समस्या का विषय हो सकता है। ऐसे में अगर आपकी आंखों में भी दर्द रहता है, तो यह सुनिश्चित करें कि समय रहते इसका इलाज कराएं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंखों में किन कारणों से दर्द की समस्या हो सकती है और इसका समय रहते इलाज क्यों जरूरी है।

विशेषकर युवा आबादी में आंखों में दर्द बढ़ती इस समस्या के लिए डिजिटल आई स्ट्रेन को एक मुख्य कारण माना जा रहा है। यह समस्या उन लोगों में अधिक पाई जाती है, जो रोजाना कई घंटे स्क्रीन के सामने बिताते हैं।

कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण भी आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। कंजेक्टिवाइटिस इसका सबसे प्रमुख कारक माना जाता है।

चोट के कारण भी आंख की सतह को नुकसान पहुंच सकता है, जिस कारण दर्द हो सकता है।

प्रदूषण या इंफेक्शन के कारण भी आंख संबंधी समस्या हो सकती है।

आंखों में दर्द का कारण

आंखों में दर्द होते रहने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ सामान्य और कुछ गंभीर मामले भी शामिल हैं।

दिनभर की मेहनत और थकान के कारण भी आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।

धूप में या फिर अंधकार में अधिक समय बिताने के कारण भी आंखों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

रूखापन, धूल या एलर्जी की वजह से भी आंखों में सूजन हो सकती है। जिसके कारण कई तरह की समस्या और दर्द का जोखिम बढ़ जाता है।

लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल करने के कारण भी आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।

तुरंत इलाज जरूरी

जब आप आंखों को हाथों से रगड़ते हैं, तो आंखों में बैक्टीरिया और वायरस प्रवेश करते हैं और संक्रमण पैदा कर सकते हैं। आंखों में संक्रमण की समस्या होने पर आंखों में लालिमा, हल्के दर्द और खुजली के साथ शुरू होती है। वहीं संक्रमण बढ़ने के साथ आंखों की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आंखों के संक्रमण हो हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय रहते ही इलाज शुरू करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2026: Akshaya Tritiya 2026 पर Gold Purchase से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें सबसे शुभ मुहूर्त

Nari Shakti की उड़ान को रोका गया, Womens reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

IPL 2026: डेविड मिलर की आंधी में नहीं टिक पाई RCB, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन जीत