जमशेदपुर के पास चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में व्यक्ति की गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2025

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक स्टेशन में चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करते समय 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान जमशेदपुर निवासी बसंत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। विश्वकर्मा और उसके मित्र संजय शर्मा स्टेशन गए और पाया कि टाटा-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन बसंत फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। अपने दोस्त को बचाने के लिए शर्मा ट्रेन से कूद गया लेकिन इस दौरान उसके भी सिर और पैर में मामूली चोट लग गई।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका