ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर कार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर कार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को जब यह घटना हुई, तब आरोपी नितिन राठौर नशे में था।

यह दृश्य देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को वहां से हटा दिया।

आरपीएफ थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा, युवक नशे की हालत में था... उसे तुरंत रोका गया और उसकी कार ज़ब्त कर ली गई। बाद में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी