Maharashtra । 20 से ज्यादा तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

पालघर। देशभर में 20 से अधिक महिलाओं के साथ कथित तौर पर शादी करने और उनसे कीमती सामान की ठगी करने को लेकर महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: IAS Coaching Centre Tragedy । मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर प्रियंका गांधी तक, कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जवाबदेही तय किए जाने की मांग की

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था। इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं से ठगी की है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में