जिसे ढूंढ रही पूरी दुनिया वो मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए, फिर अचानक रुके और क्या पूछने लगे?

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदमताल करते नजर आए शख्स पर पूरी दुनिया की नजरें गड़ गई हैं। अगर हम कहें कि इस शख्स को पूरी दुनिया ढूंढ़ रही है तो गलत नहीं होगा। इस शख्स के पास ऐसा रणनीतिक खनाजा है जिसके लिए कई देश मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं। मगर ये ताकतवर शख्स पीएम मोदी के साथ हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी के साथ दक्षिण अमेरिकी देश चिली के राष्ट्रपति ग्रैबियल बोरिक हैं। ग्रैबियल बोरिक का पीएम मोदी के साथ होना कई देशों को परेशान कर सकता हैं। दोनों की तस्वीरें देखकर तो चीन की सांस ही अटक गई होगी। पीएम मोदी के साथ ग्रैबियल बोरिक का होना इसलिए भी दुनिया को हैरान कर रहा है क्योंकि चिली के पास ऐसा खजाना है जो भारत को मालामाल कर सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चिली के पास दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम भंडार है। बताया जाता है कि चिली के पास 10 मिलियन मैट्रिक टन से भी ज्यादा लिथियम है। 

इसे भी पढ़ें: Thank You Modi ji..., Waqf Bill के समर्थन में सामने आईं मुस्लिम महिलाएं, विरोध के बीच BJP के लिए बड़ी राहत

दुनिया के नक्शे को जब भी आप देखेंगे तो आपको दो अमेरिकी महाद्वीप दिखेंगे। एक उत्तरी अमेरिका और दूसरा दक्षिणी अमेरिका। दरअसल चिली इसी दक्षिणी अमेरिका के सबसे निचले हिस्से पर है। इसकी सीमा अर्जेंटीना, बोलिविया और पेरू से लगती है। चिली को लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए मोदी ने कहा कि भारत इस देश को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में चिली के साथ अपने सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया विद्यार्थी सहयोग शिविर, 30 दिनों में होगा शिकायतों का निपटारा

जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?