भ्रष्टाचार मामले में CBI ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को पूछताछ के लिए किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने रविवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों को तलब किया। अधिकारियों ने बताया कि संजीव पलांडे और कुंदन को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों पर कोर्ट के आदेश को SC में चुनौती देगी 

कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे। सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट