ऑड-ईवन योजना से महिलाओं के बाद अब दिव्यांगों को भी मिली छूट

By अनुराग गुप्ता | Oct 16, 2019

नई दिल्ली। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने की योडना बनाई है। यह योजना तीसरी बार दिल्ली में लागू होने जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना से दिव्यागों को राहत दी है। यानी की दिव्यागों द्वारा मोटर व्हीकल चलाए जाने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि जी हां, दिव्यांग लोगों को ऑड-ईवन योजना से निश्चित ही छूट दी जाएगी। इससे पहले केजरीवाल ने इस योजना से महिलाओं को छूट दी थी और दिव्यांगों को भी राहत दी गई है। यातायात विभाग ने दिल्ली सरकार को सुझाव दिया कि इस योजना से दोपहिया वाहनों को भी छूट दी जानी चाहिए, जिसके बाद सरकार इस पर विचार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला