पेरू ने कोलंबिया को 2-1 से हराकर कोपा अमेरिका में उम्मीदें बरकरार रखीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

साओ पाउलो। पेरू ने रविवार को यहां कोलंबिया को 2-1 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। पेरू के लिए 17वें मिनट में सर्जियो पेना ने पहला गोल दागा लेकिन 53वें मिनट में मिगुएल बोर्जा ने पेनल्टी पर गोल करके कोलंबिया को बराबरी दिला दी। कोलंबिया के डिफेंडर येरी मिना ने हालांकि 11 मिनट बाद आत्मघाती गोल करके ओलंपिक स्टेडियम में पेरू को 2-1 की बढ़त तोहफे में दे दी जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। पेरू दो मैचों के बाद ग्रुप बी में तीन अंकके साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया