कोपा अमेरिका टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले खिलाड़ी पर लगा 20000 डॉलर का जुर्माना, साथ में दी चेतावनी

मार्शेलो मार्टिंस

आयोजकों की आलोचना पर खिलाड़ी कोपा अमेरिका से प्रतिबंधित हो गया है।बोलिविया फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर इस प्रतिबंध की निंदा की। मार्टिंस समेत बोलिविया के तीन खिलाड़ी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे।

ला पाज (बोलिविया)। ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले बोलिविया के एक स्ट्राइकर मार्शेलो मार्टिंस को कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका फुटबॉल परिसंघ) ने एक मैच के लिये निलंबित करके 20000 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया। कोनमेबोल के अनुशासन आयोग ने शुक्रवार को मार्टिंस को चेताया कि गलती दोहराने पर प्रतिबंध एक साल का किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 82 हुए

बोलिविया फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर इस प्रतिबंध की निंदा की। मार्टिंस समेत बोलिविया के तीन खिलाड़ी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोनमेबोल की निंदा करते हुए कहा था ,‘‘ इस सभी के लिये शुक्रिया कोनमेबोल। सारी गलती आपकी है।कोई मर गया तो आप क्या करोगे। आपके लिये सिर्फ पैसा मायने रखता है।खिलाड़ियों की जिंदगी की कोई कीमत है या नहीं।’’ उन्होंने बुधवार को माफी मांग ली थी और इसके लिये अपनी कम्युनिकेशन टीम को दोषी ठहराया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़