By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023
लीमा। दक्षिणी पेरू में सोने की एक खदान में भीषण आग लगने से रात्रि पाली के दौरान वहां काम कर रहे कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खदान कंपनी यानाक्विहुआ ने एक बयान में कहा कि शनिवार तड़के दुर्घटना के बाद कुल 175 मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बयान में कहा गया है कि जान गंवाने वाले 27 मजदूर एक ठेकेदार के लिए काम करते थे, जो खनन प्रक्रिया का प्रशिक्षण देता है।