पीईएसबी नहीं ढूंढ पाया उपयुक्त उम्मीदवार, अब समिति करेगी ओएनजीसी के मुखिया का तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

नयी दिल्ली। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के लिए किसी उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने में विफल रहा है। ऐसे में अब सरकार ओएनजीसी के नए मुखिया की तलाश एक समिति के जरिये करेगी। पीईएसबी करीब आठ माह पहले देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी की अगुवाई करने के लिए उपुयक्त उम्मीदवार का चयन करने में विफल रहा था।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

अब करीब आठ माह बाद ओएनजीसी के प्रमुख पद के चयन के लिए चार फरवरी को एक समिति का गठन किया है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश एक खोज-सह-चयन समिति के माध्यम से करने को मंजूरी दे दी है।’’ इस समिति में पीईएसबी के चेयरपर्सन, पेट्रोलियम सचिव और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पूर्व चेयरमैन बी अशोक शामिल होंगे। अशोक समिति में बाहरी विशेषज्ञ के रूप में शामिल रहेंगे।

एसीसी ने इस पद के लिए सशस्त्र बलों और अखिल भारतीय सेवाओं सहित केंद्र सरकार के अधिकारियों के नामों पर विचार करने को भी मंजूरी दी है। आमतौर पर पीईएसबी बोर्ड स्तर का कोई पद रिक्त होने से तीन महीने पहले संबंधित पद के लिए एक नाम की सिफारिश करता है। हालांकि, ओएनजीसी के मामले में पीईएसबी ने 31 मार्च, 2021 को शशि शंकर की सेवानिवृत्ति के बाद उम्मीदवारों की तलाश के लिए विज्ञापन निकाला था और साक्षात्कार लिया था।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका