पाकिस्तान : पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जानेमाने सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) अपने क्लीनिक पर थे तभी हमलावर उनके केबिन में घुस गये और गोलियां चला दीं।

इसे भी पढ़ें: क्वाड ‘दुनिया की भलाई की ताकत’ के तौर पर काम करेगा, हिंद-प्रशांत में शांति सुनिश्चित करेगा : मोदी

हालांकि एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने खबर दी है कि सिंह को घायल अवस्था में खैबर पख्तूनखवा प्रांत की राजधानी के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि सिंह एक दिन पहले ही हासन अब्दाल से पेशावर पहुंचे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है। पेशावर में करीब 15,000 सिख रहते हैं जिनमें अधिकतर कारोबार करते हैं और कुछ फार्मेसी चलाते हैं। पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: परमाणु निरस्त्रीकरण का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से ही प्राप्त किया जा सकता है : श्रृंगला

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता