शेयर बाजार में चार जून को हुई भारी गिरावट पर रिपोर्ट के लिए न्यायालय में याचिका दायर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर आग्रह किया गया है कि चार जून को चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट पर केंद्र और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया जाए। वकील विशाल तिवारी की याचिका में सरकार और सेबी को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति एएम सप्रे की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति के सुझाव पर विचार करने के लिए तीन जनवरी को दिए गए आदेशों पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिए जाने का भी आग्रह किया गया है। 

इसने नियामक तंत्र पर फिर से सवालिया निशान खड़ा कर दिया है... अदालत के निर्देश के बावजूद, कुछ भी नहीं बदला है। एग्जिट पोल में भाजपा की शानदार जीत का अनुमान जताए जाने पर बीएसई सेंसेक्स गत सोमवार को 2,507 अंक या 3.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,469 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, एक दिन बाद मंगलवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 4,390 अंक या छह प्रतिशत लुढ़ककर 72,079 पर बंद हुआ। यह पिछले चार साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

प्रमुख खबरें

Electric Mobility और Biofuels से आएगी क्रांति, Nitin Gadkari ने बताया Indian Auto Sector का फ्यूचर

Teachers Day 2026 पर पहनें ये 4 ट्रेंडी साड़ियां, मिलेगा एलिगेंट लुक

China Masters: Kidambi Srikanth ने विश्व नंबर 9 Victor Lai को हराकर किया उलटफेर

Bangladesh Politics: अल्पसंख्यक नहीं, हम सब बांग्लादेशी हैं, Janmashtami पर बोले PM Tarique Rahman