बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका दायर, यूनुस सरकार ने बताया धार्मिक कट्टरपंथी संगठन

By अंकित सिंह | Nov 27, 2024

संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में दायर एक रिट याचिका के जवाब में बांग्लादेशी सरकार ने बुधवार को इस्कॉन या इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस को एक "धार्मिक कट्टरपंथी संगठन" कहा। हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी और कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा इस्कॉन और अन्य हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने पर पूरे बांग्लादेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी, हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की

प्रभु बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की मांग को लेकर कई विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किए हैं। उन्हें 25 नवंबर को ढाका हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया और देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया। चटगांव अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें कथित तौर पर भीड़ ने एक वकील की हत्या कर दी। 

प्रमुख खबरें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला