मास्क न लगाने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल : गृह मंत्री

By सुयश भट्ट | Jan 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना ऑउट ऑफ कंट्रोल होने के बाद अब सरकार ने सख्ती कर दी है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब मास्क नहीं लगाने वालों को पेट्रोल और डीजल नहीं देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एमपी बीजेपी के नेता बैठेंगे मौन धरने पर 

उन्होंने एक बार फिर साफ किया प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं है। और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव गृह विभाग के पास विचाराधीन है। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने पर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मिश्रा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की परिस्थितियां पहली और दूसरी लहर में थोड़ा अलग है। अधिकांश लोगों को वैक्सीन लगी होने से संक्रमित लोग तेजी से रिकवरी कर रहे है। कोरोना की तीसरी लहर भी पहली और दूसरी लहर की तरह ही है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश 

आपको प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए केस आए है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3780 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण की दर 1.94 % और रिकवरी रेट 97.90% है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ