तमिलनाडु में सिनेमा हॉल के बाहर अभिनेता अजित के प्रशंसकों पर पेट्रोल बम फेंका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

कोयंबटूर। अभिनेता अजित कुमार अभिनीत फिल्म वलीमाई की स्क्रीनिंग के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सिनेमा हॉल के बाहर जमा भीड़ पर मोटरसाइकिल सवार एक गिरोह द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेनस्की सहित कई नेता ने रूसी हमले से बचाव के लिए मदद की गुहार लगायी

पुलिस ने कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जब नवीन कुमार यहां गांधीपुरम इलाके में थिएटर परिसर के सामने अभिनेता का फ्लेक्स बोर्ड लगा रहे थे, तभी दोनों बाइक पर आए और उन पर पेट्रोल बम फेंका तथा मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कुमार को मामूली चोट आयी है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को अपराध के पीछे के मकसद के रूप में बैनर लगाने को लेकर अभिनेता के प्रशंसकों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता का संदेह है।

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं