उत्पाद शुल्क कटौती के बाद भोपाल में पेट्रोल 9.49 रुपये, डीजल 7.26 रुपये लीटर सस्ता हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा वाहन ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को पेट्रोल का दाम 9.49 रुपये प्रति लीटर घट गया, जबकि डीजल 7.26 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने को महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय बताया है। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने का निर्णय लिया है लेकिन केंद्र सरकार की अपील पर प्रदेश की भाजपा नीत शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर भारी-भरकम वैट में कोई कटौती नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज सरकार भी जनता को राहत प्रदान करने के लिये तत्काल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में कमी करे।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती