फिर महंगा हुआ वाहन ईंधन, इस राज्य में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

नयी दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच वाहन ईंधन कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि के बाद अब बिहार में भी पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। वाहन ईंधन के दाम दो दिन में दूसरी बार बढ़े हैं। शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।पिछले दो माह से कम समय में वाहन ईंधन कीमतों में 31 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।

इसे भी पढ़ें: विजय माल्या कर्ज चूक मामले में SBI के नेतृत्व वाले बैंको को 5,800 करोड़ मिले: ईडी

पटना में पेट्रोल 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। सबसे अधिक इस्तेमाल वाला ईंधन डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के साथ ओडिशा में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल चुका है। ईंधन कीमतों में चार मई से 31 वीं बार बढ़ोतरी में पेट्रोल 8.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8.37 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

प्रमुख खबरें

NCAP सर्वे में Lucknow रहा नंबर 1, Union Minister Bhupender Yadav ने CM Yogi को दी बधाई

Punjab Assembly Polls में नशा बना Political Issue, AAP को घेरने के लिए BJP का Masterstroke

TRAI ने स्पैम कॉल्स पर शिकंजा कसा, AI से होगी पहचान और कटेंगे कनेक्शन

सिर्फ मीडिया रिपोर्ट सबूत नहीं: CJP प्रदर्शन मामले में Delhi High Court ने खारिज की PIL