पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, देखिए आपके शहर में क्या हैं तेल की कीमतें

By अनुराग गुप्ता | Nov 24, 2021

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट बुधवार को जारी हुई। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की भाजपा सरकार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम सिरदर्दी बने हुए हैं। ऐसे में सरकार अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की जाएगी। यह पहला मौका है जब भारत अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल की निकासी करेगा। इससे कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आने की संभावनाएं हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेल की कीमतों में आएगी भारी गिरावट, अपने रणनीतिक भंडार से कच्चा तेल निकालेगी मोदी सरकार 

वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट सामने आई है। ऐसे में तेज की कीमतें यथास्थित है वरना हाल ऐसा हो गया था कि रोजाना तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होती थी। आपको बता दें कि 24 सितंबर से तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था और नवंबर के शुरुआती 2-3 दिनों तक इसमें तेजी देखने को मिलती रही। लेकिन सरकार ने 3 नवंबर को तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया और राज्यों से वैट कम करने की अपील की। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।यहां देखिए रेट लिस्ट:- 
 शहर का नाम पेट्रोल डीजल
 दिल्ली  103.97 86.67
 मुंबई 109.98 94.14
 कोलकाता  104.67 89.79
 चेन्नई 101.40 91.43
 श्रीगंगानगर 114.01 98.39

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल के दाम सीधे पीएम की दाढ़ी के अनुपात में: कमलनाथ

कीमतों जानने के लिए करें SMS

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी