कीमतों में फिर इजाफे के साथ पेट्रोल, डीजल की दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के अनुरूप कीमतों में एक बार फिर इजाफे के साथ देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयीं। सरकारी खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। डीजल की कीमत भी दिल्ली में 91.42 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी और मुंबई में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की नई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका-वरुण गांधी को नहीं मिली जगह, विनय कटियार भी बाहर

देहरादून, चंडीगढ़, गुवाहाटी और रांची अलग-अलग राज्यों की वे राजधानियां हैं जहां पेट्रोल की कीमत अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल पहले से ही 100 रुपये के पार चला गया है। राजस्थान के सीमावर्ती शहर श्री गंगानगर में इस समय देश में ईंधन की कीमत सबसे महंगी है। शहर में पेट्रोल की कीमत 115.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.64 रुपये है। केंद्र शासित क्षेत्र दमन में पेट्रोल 98.26 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ता है।

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA