कर्नाटक में पहली बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में सात रुपये प्रतिलीटर की कमी : मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब पेट्रोल, डीजल की कीमतों में सात रुपये प्रतिलीटर की कमी की गई है, जैसा कि उनकी सरकार ने किया है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड देखें। ईंधन की कीमतों में वृद्धि नई बात नहीं है, लेकिन ऐसा हो रहा है। कर्नाटक के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, जब पेट्रोल, डीजल की कीमतों में एक बार में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की गई हो। हमारी सरकार ने इसमें रिकॉर्ड कमी की है।’’

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का किया शुभारम्भ

बोम्मई ने कहा, ‘‘जनता का बोझ कम करने वाली ईंधन की कीमतों में कमी पर तारीफ करने की जगह, विपक्ष इसका विरोध कर रही है। यह लोगों के प्रति उनका रवैया दिखाता है।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क