पेट्रोल- डीजल के दाम फिर बढ़े, मुंबई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा ईधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

नयी दिल्ली। ईंधन में दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल के मूल्य में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इस वृद्धि के साथ देश के विभिन्न भागों में पेट्रोल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह 99 रुपये लीटर के लगभग चला गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार इस वृद्धि के साथ दिल्ली में पेट्रोल 92.58 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 83.22 रुपये लीटर हो गयी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में दर पहले ही 100 रुपये के ऊपर निकल गयी थी। ताजा वृद्धि के बाद मुंबई में भी ईंधन की कीमत उसी ओर बढ़ी है। मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.88 रुपये लीटर और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: शुल्क-मूल्य, मांग बढ़ने से बीते सप्ताह सीपीओ, पामोलीन, सोयाबीन,सरसों में सुधार

तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में वृद्धि की प्रवृत्ति से घरेलू बाजार में दाम बढ़े हैं। पेट्रोल के खुदरा बिक्री मूल्य में केंद्रीय और राज्य करों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत जबकि डीजल के मामले में 54 प्रतिशत से अधिक है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है।

प्रमुख खबरें

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला