Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल का दाम 25 पैसे, डीजल का 30 पैसे बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2021

नयी दिल्ली। पेट्रोल के दाम में बृहस्पतिवार को 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू होने के बाद से दोनों ईंधनों में यह अब तक बड़ी वृद्धि में से एक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम बढ़ाये हैं। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.74 रुपये से बढ़कर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गया।वहीं डीजल का दाम इस दौरान 81.12 रुपये से बढ़कर 81.42 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इसे भी पढ़ें: HC का गृह मंत्रालय से सवाल, बिना दस्तावेज रह रहे विदेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया क्या है

तेल कंपनियों की जारी मूल्य अधिसूचना में यह बताया गया है। दोनों ईंधन के दाम देश भर में बढ़े हैं।अलग अलग राज्यों में यह वृद्धि अलग अलग होती है।राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग अलग होने के कारण दाम में यह अंतर होता है। यह लगातार तीसरा दिन रहा है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के खुदरा दाम में वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार 18 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया। बहरहाल, इन तीन दिनों में हुये बदलाव में पेट्रोल का दाम 59 पैसे और डीजल का दाम 69 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। इस वृद्धि के कारण 24 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच दाम में जो गिरावट आई थी वह करीब करीब समाप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: राज्यों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं उपलब्ध : केंद्र

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी, दीपू चंद्र दास के बाद एक और की पीट-पीटकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर सवाल

साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन: पीएम मोदी वीर बाल दिवस पर करेंगे राष्ट्र को संबोधित

सांता क्लॉज स्किट विवाद: सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का FIR

बलूचिस्तान में महिलाओं की गुमशुदगी पर गहराया संकट, CPEC पर विरोध जारी