रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल के रेट, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या है हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन 25-25 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई। इससे वाहन ईंधन के दाम नयी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 84.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.07 रुपये प्रति लीटरसे बढ़कर 91.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.34 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 81.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं।

इसे भी पढ़ें: फिच रेटिंग्स का अनुमान, वित्तवर्ष 2021-22 में 11 फीसदी वृद्धि दर्ज करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

इससे पहले चार अक्टूबर, 2018 को दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर के उच्चस्तर पर पहुंचा था। इसी दिन डीजल भी 75.45 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्डस्तर पर था। मुंबई में भी चार अक्टूबर, 2018 को पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। मई, 2020 के बाद पेट्रोल 15.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 19.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10.85 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।