Petrol Pump Strike Rajasthan: आज से शुरू हुई हड़ताल, पेट्रोल पंप पर जनता हुई परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2023

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालकों ने बुधवार को दो दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू की, जिसके तहत बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा, “पहले दिन की हड़ताल सुबह दस बजे शुरू हो गई। शाम तक पंप बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही होगा।”

भाटी ने बताया कि यह कदम राज्य में ईंधन पर लगाए गए अधिक वैट के खिलाफ उठाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यभर में निजी तौर पर संचालित 5,700 से अधिक पेट्रोल पंप के हड़ताल में शामिल होने की संभावना है।

वहीं, हड़ताल को देखते हुए बुधवार सुबह गई पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि कई जगहों पर लोग परेशान होते भी नजर आए। भाटी ने राज्य सरकार के इस मुद्दे पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने की सूरत में 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा