फाइजर ने भारत सरकार को लाभ छोड़ कर कोविड टीका देने की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिये अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। कंपनी ने यह भी कहा कि महामारी के दौरान वह फाइजर-बॉयोनेट कोविड-19 एमआरएनए टीका केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये आपूर्ति करेगी।

इसे भी पढ़ें: मकानों के मांग में हो रही वृद्धि का क्या था कारण? HDFC चेयरमैन ने दिया जवाब

फाइजर के प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिये पूछे गये सवाल के जवाब में ‘पीटआई आई-भाषा’ से कहा, ‘‘कंपनी देश में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में उपयोग के लिये फाइजर और बॉयोएनटेक टीका उपलब्ध कराकर सरकार के साथ काम करते रहने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’ बयान में कहा गया है कि जैसा कि पूर्व में कहा गया है, फाइजर सरकार को उसके टीकाकरण कार्यक्रम में पूरा समर्थन देगी और केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये ही कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी...।’’ फाइजर ने यह भी कहा कि वह टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर पर उपलब्ध करएगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि टीके का बिना लाभ वाला मूल्य क्या होगा। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी दुनिया के विभिन्न देशों को समान रूप से और किफायती दर पर टीका उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख