दिल्ली में ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी, PHDCCI ने बंबई शेयर बाजार के साथ मिलाया हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली स्थित तीरथ राम शाह चैरिटेबल अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए स्टॉक एक्सचेंज, बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के साथ हाथ मिलाया है। चैंबर ने बयान में कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी एक वास्तविक जमीनी हकीकत है, जिसने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पूरे भारत में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज में बाधा उत्पन्न की है। बयान में कहा गया है, ‘‘इस संबंध में, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और बीएसई तथा वित्तीय कारोबार करने वाले समुदाय, ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए संसाधनों को जुटाने और उसे बढ़ाने के लिए आगे आए हैं।’’

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल