फिलीपीन में अमोनिया गैस लीक, 2 लोगों की मौत; 90 से अधिक बीमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

मनीला। फिलीपीन के राजधानी क्षेत्र में बर्फ बनाने के एक संयंत्र में अमोनिया गैस लीक होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 90 से अधिक लोग बीमार हो गए, वहीं सैकडों लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नवोतास सिटी के मेयर टोबी टिएंगको ने बताया कि ‘टीपी मार्सेलो आइस प्लांट’ में अमोनिया गैस लीक होने से बुधवार को एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं संयंत्र के इलेक्ट्रीशियन का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की