धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बीड़ी वाले ऐड की फोटोज वायरल, पोस्ट करने वाले को धर्मेंद्र ने किया रिप्लाई

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 07, 2022

बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्रियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगती। अगर तस्वीर पुराने जमाने के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की हो तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग ही चकल्लस शुरू हो जाती है। दरअसल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन दोनों की तस्वीरों में अलग-अलग बीड़ियों के एड छपे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पिक को पोस्ट करके मजेदार कैप्शन देने के लिए कहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि पिक पोस्ट करने वाले यूजर को खुद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने जवाब दिया है और बताया है कि दोनों कटार बीड़ी और राम प्रताप छाप बीड़ी में कैसे दिखाई दे रहे हैं। इस पिक को लेकर कई लोग धर्मेंद्र के सपोर्ट में उतर आए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि उसने अमिताभ बच्चन को भी ऐड में बीड़ी पीते देखा है।

 आपको बता दें यह पोस्ट प्रशांत नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा की गई है। प्रशांत ने लिखा है कि, जब बीड़ी का ऐड सुपरस्टार करते थे। इसमें मजेदार कमेंट लिखें। इस यूजर ने धर्मेंद्र को भी टैग किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि राम प्रताप छाप बीड़ी में हेमा मालिनी की तस्वीर भी है। स्पेशल कटार छाप बीड़ी में धर्मेंद्र का चेहरा नजर आ रहा है और उनके एक हाथ में बीड़ी नजर आ रही है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई