बिना कंडोम पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा भारी, इस देश लागू हुआ नया नियम

By एकता | Aug 01, 2022

कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में शारीरिक संबंधों के नियमों पर के बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि पार्टनर की अनुमति के बिना सेक्स के दौरान कंडोम निकालना एक यौन अपराध है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला शुक्रवार को लागू कर दिया गया है। जिसका मतलब साफ़ है कि अब अगर कनाडा में कोई व्यक्ति पार्टनर के साथ सेक्स करने के दौरान उसकी सहमति के बिना कंडोम हटाता है तो शिकायत होने पर उसपर यौन उत्पीड़न का मुकदमा चल सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर ऐसी अजीबोगरीब हरकतें करते थे इन महिलाओं के पार्टनर, सुनकर आप के भी उड़ जाएंगे होश

खबर के अनुसार, निचली अदालत ने किर्कपैट्रिक के इस तर्क को स्वीकार करते हुए आरोप को खारिज कर दिया था कि कंडोम नहीं पहनने के बावजूद भी महिला ने यौन संबंध बनाने के लिए सहमति दी थी। कोर्ट के इस फैसले को ब्रिटिश कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील ने पलटते हुए एक नई जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद किर्कपैट्रिक ने शीर्ष अदालत में कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसमें पिछले साल नंबर में दलीलें सुनी गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर के साथ हमबिस्तर होने के बाद पुरुषों के दिमाग में आते हैं ऐसे सवाल, जानने के लिए पढ़ें

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा, "कंडोम के बिना संभोग एक मौलिक और गुणात्मक रूप से अलग शारीरिक कार्य है।" पीठ ने इस मामले में 5-4 वोट के बाद फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद किर्कपैट्रिक पर अब यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा। इसके अलावा किर्कपैट्रिक के वकील ने कहा कि यह आदेश पूरे देश में लागू होगा जो यौन सहमति के नियमों को काफी हद तक बदल देगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय