'Dark Patterns' का जाल बिछाना पड़ा महंगा, PhysicsWallah और McAfee पर CCPA का बड़ा एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2026

 केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली ऑनलाइन तकनीकों (डार्क पैटर्न) का इस्तेमाल करने के मामले में शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला और साइबर सुरक्षा कंपनी मैक्एफी सॉफ्टवेयर इंडिया पर जुर्माना लगाया है। नियामक ने एक बयान में कहा कि फिजिक्सवाला पर पांच लाख रुपये और मैक्एफी सॉफ्टवेयर इंडिया पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इसके जरिये लोगों को अनजाने में कोई उत्पाद खरीदने, किसी सेवा की सदस्यता लेने या अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। सीसीपीए ने नवंबर, 2023 में डार्क पैटर्न पर रोक लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इनमें 13 तरह की ऐसी भ्रामक ऑनलाइन गतिविधियों को अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया है, जो उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकती हैं या उनके निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ

Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकत

Rohit Sharma की फॉर्म पर Morne Morkel का बड़ा बयान, लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबले के लिए बताया जीत का प्लान

Lords ODI में Rohit Sharma की फॉर्म और कप्तानी का टेस्ट, Series जीतने के लिए England से बड़ी टक्कर