नई संसद की तस्वीर तानाशाही का प्रतीक कहलाएगी, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- राष्ट्रपति का अपमान देश याद करेगा

By अभिनय आकाश | May 24, 2023

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के विपक्ष के फैसले की सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखी आलोचना की है। अब इसको लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि आगामी कार्यक्रम की तस्वीरें देश को अपमान की याद दिलाएंगी। राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने कहा कि समारोह की तस्वीरें, जिसमें कोई विपक्षी नेता नहीं है तानाशाही का प्रतीक कहा जाएगा। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि संसद के उद्घाटन में ना जाने से विपक्ष का नुकसान होगा जैसा ज्ञान देने वाले भूल रहे हैं कि इतिहास इसका साक्षी होगा।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: New Parliament Building के उद्घाटन को लेकर मोदी सरकार का रुख सही है या विपक्ष का ?

उन्होंने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि मुझे अब भी उम्मीद है कि इस देश का प्रधानमंत्री अपना उदार हृदय दिखाएगा, संविधान के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करेगा। एक सच्चे संविधानवादी के रूप में, यदि वह हैं, तो उन्हें लोकसभा अध्यक्ष को नई संसद का उद्घाटन करने की अनुमति देनी चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Jyeshtha Purnima पर चमकेगी इन 4 Zodiac Signs की किस्मत, Career में तरक्की संग होगी धन की वर्षा

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?