झांसी में महिला के शव के टुकड़े कुएं में मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

झांसी जिले के टोडी फतेहपुर क्षेत्र के बुधवार को दो बोरों में भरे एक महिला के शव के टुकड़े एक कुएं से बरामद किये गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के निवासी किसान ने आज दोपहर अपने खेत में स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से दो बोरे निकलवाये जिनमें किसी महिला के शव के टुकड़े थे। सूत्रों ने बताया कि बोरों में महिला का सिर और हाथ-पैर नहीं थे। उन्होंने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।

उन्होंने बतायाक ि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कहीं और करके उसके शव के कुछ टुकड़ों को बोरे में भर कर कुएं में फेंके गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक आसपास के थानों में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

मैंने 8 युद्ध खत्म करवाए...इधर ट्रंप कर रहे थे बड़ा दावा, तभी पीस प्लान को पलीता लगा कंबोडिया ने यहां मिसाइल गिरा दिया

Malayalam actor Dileep: यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर दिलीप बरी, एर्नाकुलम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Vande Mataram Lok Sabha Discussion: नेहरू को अपना सिंहासन डोलता नजर आया... लोकसभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

ब्रिटिश फरमान, ‘गॉड! सेव द क्वीन’ का गुणगान, अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाला वंदे मातरम क्यों ना बन सका राष्ट्रगान?