पीलीभीत : तेंदुए के हमले में महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र में रविवार को तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के मेवातपुर गांव में जगदेई (50) नामक महिला खेतों में काम कर रही थीं तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

सूत्रों ने जगदेई ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान उसके हाथों में गंभीर चोटें आयी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मचारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि गत नौ जून को इसी गांव में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

गरीबों के अधिकार छीन रही सरकार, हम अंत तक लड़ेंगे..., MGNREGA विवाद पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

पहले धमकियां, फिर समन, वीजा केंद्र बंद, यूनुस की हरकत का भारत ने कर दिया तगड़ा इलाज

Delhi Air Pollution पर बोला चीनी दूतावास, हमने समस्या की जड़ पर वार कर धुएं को उड़ा डाला

Karwar में नेवल बेस पर जासूसी! INS कदंबा के पास चाइनीज GPS ट्रैकर से लैस पक्षी मिला