पायलट ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, कहा- राहुल-सोनिया का फैसला मंजूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

 नयी दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भी फैसला करेंगे उसका वह स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: केंद्र की राजनीति से शिवराज का इनकार, कहा- MP में ही जिऊंगा और यहीं मर जाऊंगा

पायलट ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘मीडिया के साथियों से आग्रह है कि अफवाहों को न प्रदर्शित करें और केवल प्रमाणित खबरें ही चलाएं । इस समय अफवाहों को रोकने में हमारा साथ दें।’’ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अशोक गहलोत और पायलट शामिल हैं। दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह