पायलट की सुनवाई शुरू, तीन सदस्यीय समिति गठित, माकन बने राजस्थान के प्रभारी महासचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को वरिष्ठ नेता अजय माकन को अविनाश पांडे की जगह राजस्थान मामलों का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में पार्टी के बागियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अजय माकन तथा संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल समिति के सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के हाल के मुद्दों के सुचारू समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति बनायी है। समिति के सदस्यअहमद पटेल, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन हैं।’’ ये नियुक्तियां ऐसी समय की गयी हैं जब राजस्थान में हाल ही में कांग्रेस सरकार ने अहम विश्वासमत जीता है। इससे पहले राजस्थान में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बागी तेवर दिखाए थे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार