बादलों में दिखी रहस्यमयी लाल रोशनी, वीडियो को देखकर लोगों ने कहा- खत्म होने वाली है दुनिया?

By निधि अविनाश | Jul 29, 2022

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखकर लोग अपने विचार और कयास लगाते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग काफी चौंक गए हैं। इस वीडियो में एक पायलट बादलों की ओर इशारा करते हुए लाल रंग की रोशनी दिखाई। बादलों के बीच लाल रंग की रोशनी को देखकर कुछ लोग दुनिया खत्म होने का संकेत दे रहे है तो कुछ का कहना है कि ये काफी डरावना है। हालांकि, कुछ लोग इसके पीछे लॉजिक ढूंढते नजर आ रहे है।

इसे भी पढ़ें: US-चीन तनाव के बीच बाइडेन की सुलह की पहल, 28 जुलाई को जिनपिंग से करेंगे वार्ता, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एक वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है अटलांटिक महासागर के ऊपर एक रहस्यमयी लाल चमक का वीडियो फुटेज। इस वीडियो को देखकर कई लोग डर गए हैं। किसी को नहीं समझ आ रहा कि इस लाल रोशनी के पीछे का राज क्या है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी डर गए हैं। कई लोगों का कहना है कि यह एक तरीके का अटलांटिक सॉरी है जो कनाडा से बरमूडा तक और सेंट लॉरेंस की खाड़ी में पाया जाता है। यहां जहाजों को पेरिमीटर के चारों ओर सैकड़ों लाल बत्तियों का इस्तेमाल करके मछलियों को पकड़ने के लिए किया जाता हैं। लोग इसे इस लाल रोशनी के साथ जोड़कर देख रहे है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के अंदर खौफ पैदा कर दिया है। बता दें कि हजारों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

हां, हमें विश्वास है : हरमनप्रीत सिंह का बड़ा दावा, भारत जीतेगा ओलंपिक गोल्ड!

मां खालिदा जिया बीमार, 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी: बांग्लादेश की सत्ता का संघर्ष!

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान