Kamal Haasan के 72वें जन्मदिन पर Pinarayi Vijayan ने दी शुभकामनाएं, प्रगतिशील मूल्यों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

(फाइल फोटो के साथ) तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन ने अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन को शनिवार को जन्मदिन की बधाई दी। विजयन ने भारतीय सिनेमा में हासन के योगदान और प्रगतिशील मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। हासन 72 वर्ष के हो गए हैं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने हासन को एक प्रतिभाशाली कलाकार बताया जिन्होंने विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों में भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है। विजयन ने कहा, ‘‘एक अभिनेता और फिल्म निर्माता के रूप में उनकी बेहतरीन प्रतिभा के अलावा मैं धर्मनिरपेक्षता, मानवतावाद और प्रगतिशील मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का बहुत सम्मान करता हूं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि हासन के मन में हमेशा केरलम के प्रति विशेष लगाव रहा है जिससे उनका रिश्ता और भी खास हो जाता है। अभिनेता के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए विजयन ने उम्मीद जताई कि वह अपनी कला और राजनीति के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: GRAP 3 लागू, कक्षा 5 तक के सभी स्कूल Hybrid Mode में चलेंगे

Kamal Haasan ने 5 साल की उम्र में जीता President Gold Medal, 19 बार मिला Filmfare Award

SIR विवाद पर Pralhad Joshi का Rahul Gandhi पर तंज, कहा- बिना होमवर्क फैला रहे भ्रम

SIR की आड़ में 13 करोड़ लोग योजनाओं से बाहर, KC Venugopal का PM Modi पर वार