स्किन ग्लोइंग से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद है पाइनएप्पल सूप, आज ही घर में बनाएं, नोट करें आसान विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 14, 2025

आपने कई सारे सूप पिएंगे होंगे जैसे कि गाजर, टमाटर, मशरुम या अन्य सब्जियों का, लेकिन आप ने कभी भी पाइनएप्पल का सूप नहीं पिया होगा। हालांकि, पाइनएप्पल का सूप स्वाद में काफी टेस्टी होता है और हेल्द के लिए अच्छा होता है। इस सूप के कई अनगिनत फायदे होते हैं। पाइनएप्पल सूप में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और फाइबर इम्यूनिटी बढाने से लेकर डाइजेशन को भी सुधारता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

पाइनएप्पल सूप बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप कटा हुआ ताजा पाइनएप्पल

- 1 बारीक कटा हुआ प्याज

- 1 कटी हुई गाजर

- 2 कप पानी

- 1 चम्मच मक्खन

- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- धनिया पत्ती गर्निश करने के लिए

पाइनएप्पल सूप बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमें प्याज, अदरक और गाजर डालकर हल्का भून लें। अब आप पैन में कटा हुआ पाइनएप्पल डालकर सभी चीजों के साथ 2-3 मिनट तक पकाएं।

- फिर पैन में थोड़ा सा पानी डालकर 10 मिनट तक सभी चीजों को लो फ्लेम पर उबलने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। 

- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इस मिश्रण को मिक्सी में पीस लें और फिर छानकार वापस पैन में डालकर पकाएं। 

- पैन में काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर सूप के मिश्रण को 2 मिनट तक और पकाएं। अब गैस बंद कर दें। आपका टेस्टी और हेल्दी पाइनएप्पल सूप तैयार है। गर्निश के लिए आप धनिया की पत्ति डाल सकते हैं।

पाइनएप्पल सूप पीने के फायदे

- पाइनएप्पल सूप पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, इसमें मौजूद विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे सर्दी-जुकाम में राहत मिलता है।

- पाइनएप्पल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को डैमेज से बचाकर उसका नेचुरल ग्लो बनाए रखता है।

- पाइनएप्पल सूप में कम कैलोरी और हाई फाइबर मौजूद होता है। फाइबर पेट के लंबे समय तक भरा रखता है। जो वेट लॉस में मदद करता है। 

प्रमुख खबरें

Diwali पर पाना है रॉयल लुक तो Radhika Merchant के इन Saree कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन

Delhi CM Rekha Gupta पर नहीं होगी FIR, कोर्ट ने खारिज की अर्जी, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

प्रतिबंधित PLA का सदस्य रेगन सिंह Delhi से गिरफ्तार, Manipur Police को सौंपा गया

Indian Air Force ने लोक कल्याण मार्ग स्थित 39.5 एकड़ Sports Complex मंत्रालय को सौंपा