आकाशवाणी प्रसारण केंद्र में चोरी, 13 घंटे बंद रहा प्रसारण

By दिनेश शुक्ल | Mar 17, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित माढ़ोताल थानांतर्गत करमेता में आकाशवाणी प्रसारण केन्द्र जबलपुर के ट्रांसमिशन वायर की चोरी के चलते काशवाणी का प्रसारण करीब 13 घंटे तक बंद रहा। वही चोरी की शिकायत करने आकाशवाणी के सुरक्षा अधिकारी माढ़ोताल थाना पहुंचे। लेकिन, पहले तो पुलिस ने एफआईआर लिखने से मना कर दिया। वही मामले की शिकायत आईजी से करने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: कचरा फेंकने के विवाद को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या

जानकारी के अनुसार उक्त चारों चोरी की वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। रिकॉर्डिंग की फुटेज भी माढ़ोताल पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया था, लेकिन आज तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती इन सभी पांचों चोरीयों की शिकायत 16 मार्च 2021 को आईजी भगवत सिंह चौहान से की गई थी। इसके बाद बुधवार को माढ़ोताल पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू करने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां