Pitru Paksha में सपने में पूर्वजों का दिखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र ने बताया पूरा अर्थ

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 28, 2026

पितृ पक्ष चल रहा है और यह समय पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए काफी शुभ मानी जाती है। पितृ पक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन कामों को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

सपने में पूर्वजों को देखने के संकेत

प्रसन्न या मुस्कुराते हुए देखना- यदि पितृ पक्ष के दौरान आपके सपने में पितरों को खुश या आपको आशीर्वाद देते हुए देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का संकेत है कि आपके घर में पितरों की कृपा से शांति और समृद्धि आने लासी है और आपके पूर्वज आपसे से काफी प्रसन्न होते हैं।

दुखी या रोते हुए देखना- सपने में आपने देखा कि आपके पूर्वज दुखी या फिर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो इस सपने से संकेत मिलते हैं कि पितरों की कोई इच्छा अधूरी रह गई है या फिर वे किसी बात से असंतुष्ट हैं। ऐसे में आप अमावस्या के दिन पितरों के लिए भोजन जरुर निकालें।

खुद को पूर्वजों से बात करते हुए देखना- स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यदि आपने पितृ पक्ष के दौरान सपने में स्वयं को पितरों से बात करते हुए देखा है, तो इस सपने को भविष्य की किसी घटना या परेशानी से जोड़कर देखा जाता है। इस सपने को देखने के बाद जीवन में आपको काफी सतर्क रहने के जरुरत है।

सपने में भोजन या पानी मांगना- अगर आपके पूर्वज सपने में आपसे भोजन या पानी मांग रहे हैं, तो इसे सपने का अर्थ है कि आपके पूर्वज आपसे श्राद्ध की अपेक्षा कर रहे हैं। इस तरह के सपने देखने पर पितरों का तर्पण जरुर जरुर करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

सपने में पूर्वज दिखने पर क्या करें?

यदि आपको पितृ पक्ष के समय में आपके सपने में पितृ नजर आएं है, तो आप उनका विधिपूर्वक तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं। वहीं, आप गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों के लिए भोजन अवश्य खिलाएं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान

Lata Mangeshkar और Bhagat Singh की जयंती आज, जानें 28 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: LPU Violence का पूरा सच क्या है? किसने फैलाई अफवाह? किसने भड़काई आग? किसने करवाई लूट?