Pitru Paksha Mela 2026: Chief Secretary का सख्त फरमान, Gaya ji में कोई चूक नहीं होगी बर्दाश्त

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 07, 2026

राज्य में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गयाजी और पुनपुन (पटना) में आयोजित होने वाले इस महामेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। इसमें स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पिंडदानियों के लिए सुविधाएं

इस दौरान मेले की स्थानीय तैयारियों, आधारभूत व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। देश-विदेश से लाखों पिंडदानियों और श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। तीर्थयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन और स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाओं पर सहमति बनी है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: बाढ़ से 27 लाख प्रभावित, राहत शिविरों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीड़ितों संग खाया खाना

बैठक में पुलिस महानिदेशक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव, सभी संबंधित विभागों के प्रधान सचिव/सचिव, गयाजी एवं पटना के जिलाधिकारी तथा डीडीयू मंडल के डीआरएम सहित अन्य वरीय अधिकारी सशरीर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

पटना में Mallikarjun Kharge के भाषण के दौरान हंगामा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मचा बवाल

मणिपुर में बंदूकों के बल पर शांति असंभव, Y Khemchand Singh ने की हथियार सौंपने की अपील