पीयूष गोयल ने संसद में राज्यों से की अपील, रेलवे की परियोजनाओं के लिये सहयोग मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की परियोजनाओं के लिये राज्यों से सहयोग की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में ठीक ढंग से भूमि अधिग्रहण नहीं होने सहित अन्य कारणों से परियोजनाओं पर काम नहीं बढ़ पा रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मलूक नागर के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए गोयल ने कहा कि कुछ राज्यों में तेज गति से काम हो रहा है क्योंकि ऐसे राज्य तेजी से भूमि अधिग्रहण कर रहे हैं, परियोजना में अपने हिस्से का पैसा दे रहे हैं और जरूरी वन एवं पर्यावरण मंजूरी का काम पूरा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से केरल में नौ परियोजनाएं चालू हैं लेकिन एक पर भी कम नहीं बढ़ पा रहा है। राजस्थान का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि वहां कई परियोजनाएं चल रही है और कई में काम अटक गया है। उन्होंने बताया, ‘‘राजस्थान सरकार ने पहले कहा था कि वह अपने हिस्से का पैसा देगी, जमीन देगी लेकिन अब मुकर रही है। मैंने प्रदेश सरकार को इस बारे में पत्र लिखा है।’’ रेल मंत्री ने कि रेलवे को कभी भी राज्यों में नहीं बांटा जाना चाहिए, इसको लेकर राज्यों की राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि भारतीय रेलवे पूरे देश की है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पूर्व सरकारी कर्मी की उम्रकैद बरकरार

Solar Eclipse में जन्म लेने पर क्या लगता है कोई दोष, ज्योतिषीय मान्यता और वैज्ञानिक सच

Micron अगले साल भारत में Semiconductor Assembly और परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ाएगी

Lionel Messi ने Inter Miami के लिए दागा 100वां गोल, Cruz Azul को हराकर जीता Campeones Cup